फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फर्म में घुसे चोरों को पब्लिक ने पकड़कर पीटा

फर्म में घुसे चोरों को पब्लिक ने पकड़कर पीटा

Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
फर्म में घुसे चोरों को पब्लिक ने पकड़कर पीटा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी में बुधवार रात एक पीतल फर्म में दो चोर घुस गए। चौकीदार के शोर मचाने पर लोग जुट गए और उन्होंने दोनों चोरों को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी चोरों की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रामगंगा विहार निवासी मानिक अग्रवाल की हिमगिरी कालोनी में पीतल फर्म है। बुधवार रात दो चोर दीवार फांद कर फर्म में घुस गए। चोरों की आहट पर चौकीदार ने शोर मचा दिया। इसके बाद लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। उन्होंने फर्म से पीतल का काफी सामान समेट रखा था। लोगों ने दोनों चोरों की पिटाई की। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम मनीष और दूसरे आरोपी चोर ने अपना नाम शंकर बताया। खबर मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुधीर पाल धामा ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। पकड़े गए आरोपी चोरी करने के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed