फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad, in 2012 1.5 crore withdrawn from treasury with fake bills

मुरादाबादः 2012 में भी ट्रेजरी से फर्जी बिलों से निकले डेढ़ करोड़

Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
moradabad, in 2012 1.5 crore withdrawn from treasury with fake bills
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारियों की मिलीभगत से लंबे समय से फर्जी बिलों के जरिए ट्रेजरी से सरकारी खजाना लूटा जा रहा था। ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रहे एडीएम प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह ने घोटाले में पांचवीं एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ है कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में भी ट्रेजरी से फर्जी बिलों के जरिए डेढ़ करोड़ रुपया निकाला गया था। पूर्व लेखपाल, उसकी पत्नी और जिले में तैनात एक अन्य लेखपाल के खातों में घोटाले की रकम पहुंची।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में ट्रेजरी से फर्जी बिलों के जरिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये निकाले जाने का खुलासा हुआ है। यह रकम पूर्व लेखपाल अरुण भटनागर और उसकी पत्नी के साथ ही ठाकुरद्वारा में तैनात लेखपाल लईक के बैंक खातों में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पब्लिक के कई लोगों के खातों में भी घोटाले की रकम गई। इन लोगों को अरुण भटनागर का करीबी बताया जा रहा है। अभी तक ट्रेजरी से फर्जी बिलों के जरिए 10 करोड़ रुपये से भी अधिक की रकम निकाले जाने का खुलासा हो चुका है। इस मामले में अभी तक 27 लोग जेल जा चुके हैं। ट्रेजरी के दो बाबुओं को निलंबित किया जा चुका है।


एडीएम प्रशासन का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में जिस तरह फर्जी बिलों के जरिए रकम निकाली गई है उसमें कोषागार के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी उजागर हुई है। विभागीय जांच के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2012-13 के डेढ़ करोड़ रुपये को जोड़कर ट्रेजरी घोटाला अभी तक साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये का पार कर चुका है।

प्रशासनिक जांच में पूर्व भूलेख लिपिक अनिल मेहरोत्रा और पूर्व लेखपाल अरुण भटनागर को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed