{"_id":"5bd0dd0ebdec2269602c4c47","slug":"31540414734-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के हत्यारों को उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के हत्यारों को उम्रकैद
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
तीन साल पहले भरे बाजार पूर्व प्रधान कमल सिंह को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतरने के मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के सैंधरी गांव में 24 फरवरी 2015 को पूर्व प्रधान कमल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय कमल सिंह गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में टहल रहा था। इसी दौरान वहां आरोपी पहुंच गए और उसे गोलियों से भून दिया था। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर सतपाल सिंह और उसके कुंवर पाल, सत्यभान सिंह को नामजद किया गया था। दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने सतपाल और कुंवरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में अदालत ने मुलजिमों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।