{"_id":"5acfc2c54f1c1b483d8b4d24","slug":"31523565253-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
जिला अस्पताल में क्लर्क, स्टोर कीपर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में मझोला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है, आरोप अस्पताल में कार्यरत दो बहनों सहित तीन लोगाें पर है।
श्रीरामनगर कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता बलवीर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में बतौर क्लर्क कार्यरत सुनीता उर्फ साक्षी ने जिला अस्पताल में हाल ही में क्लर्क और डाटा एंट्री के पद पर निकली भर्ती में उनके रिश्तेदार दिव्यांशू निवासी बसंत विहार, शक्ति नगर निवासी हर्षित और रामपुर निवासी परम सिंह को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख दस हजार रुपये ले लिए। साक्षात्कार के बहाने तीनों को लखनऊ ले गए, नियुक्ति पत्र का एक प्रोफार्मा भी दिखाया। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है की नौकरी का झांसा देकर 5.10 लाख रुपये की ठगी सुनीता उर्फ साक्षी ने अपनी बहन सरस्वती उर्फ स्वाति निवासी हुमायूंपुर थाना भोजपुर और रिश्ते के भाई भोले सिंह के साथ मिलकर ठगी की है। एसएचओ मझोला हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।