{"_id":"5c292d91bdec2256b73ef1f0","slug":"21546202513-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमपुर और उमरताली में वाहनों की टक्कर से टूट फाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेमपुर और उमरताली में वाहनों की टक्कर से टूट फाटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रेलवे फाटक से जल्दी निकलने के चक्कर में सीतापुर रेलवे लाइन पर हेमपुर के पास मैजिक चालक ने रेलवे फाटक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रेलवे फाटक टूट गया, जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन वहां पर रोकना पड़ा और फाटक सही कराए जाने के बाद दोबारा ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हेमपुर स्टेशन यार्ड में गेट नंबर 45 को मैजिक की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा तो जननायक, लिंक एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस और शाहजहांपुर सीतापुर सिटी पैसेंजर लेट हो गई। इसके अलावा उमरताली के स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि पिकअप की टक्कर से वहां पर भी रेलवे फाटक टूट गया है, जिसकी वजह से वहां पर भी ट्रेनों का संचालन रोककर फाटक की मरम्मत का कार्य किया गया। इस दौरान वहां पर भी ट्रेनाें का संचालन प्रभावित रहा, जिसकी वजह से ट्रेनें लेट हुई हैं।