फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ईपीएफ का रुपया ठेकेदार 72 घंटे जमा कराए

ईपीएफ का रुपया ठेकेदार 72 घंटे जमा कराए

Thu, 25 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ईपीएफ का रुपया ठेकेदार 72 घंटे जमा कराए
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी संघ, जलकल कर्मचारी संघ और पथ प्रकाश कर्मचारी संघ ने बुधवार को आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अमर उजाला के बुधवार के अंक में ठेकेदार द्वारा ईपीएफ का रुपया डकारने का समाचार छपने के बाद कर्मचारी संघों के पदाधिकारी प्रकाश विभाग में एकत्र हुए।
कर्मचारी यूनियन के महामंत्री मोहित चौहान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर दिनरात मेहनत करके 10 हजार रुपया कमाता है। अपनी जरूरतों को सीमित करके ईपीएफ और ईएसआई का रुपया ठेकेदार को देता है। शाहजहांपुर के ठेकेदार अनुज जौहरी ने ईपीएफ और ईएसआई का रुपया काटने के बावजूद संबंधित खातों में जमा नहीं कराया। इसके साथ ही वेतन बनाने के नाम पर भी प्रत्येक कर्मचारी से पांच सौ रुपये लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही मनमाने तरीके से तैयार किए गए प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष मौ. शुभान ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि ठेकेदार अनुज जौहरी का टेंडर तत्काल निरस्त किया जाए। कर्मचारियों का ठेका किसी स्थानीय ठेकेदार को ही दिया जाए। वही जलकल यूनियन के मंत्री ताराचंद ने चेतानी दी है कि 72 घंटे में वसूला गया रुपया ब्याज सहित कर्मचारियों के खातोें में नहीं पहुंचा तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed