फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विल्सोनिया डिग्री कालेज के प्रबंधक के खिलाफ तहरीर

विल्सोनिया डिग्री कालेज के प्रबंधक के खिलाफ तहरीर

Wed, 26 Sep 2018 02:10 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
विल्सोनिया डिग्री कालेज के प्रबंधक के खिलाफ तहरीर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कनक त्रिपाठी ने विल्सोनिया डिग्री कालेज के प्रबंधक आशीष संतराम और गौड़ ग्रेशियस कालोनी के अरविंद गौड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। आशीष संतराम पर आरोप है कि उन्हाेेंने हाईकोर्ट के यथा स्थिति आदेश का उल्लंघन कर एमडीए द्वारा की गई तारबंदी को उखाड़ फेंका। गौड़ ग्रेशियस प्रबंधन पर निर्धारित क्षमता से कम क्षमता का एसटीपी बनाने का आरोप है।
एमडीए अधिकारियों के मुताबिक विल्सोनिया डिग्री कालेज की चारदीवारी में आ रही सीलिंग भूमि एमडीए ने कब्जामुक्त कराई थी। कब्जामुक्त कराई गई भूमि पर प्राधिकरण ने तारबंदी करा दी थी। इसके खिलाफ कालेज प्रबंधन की याचिका पर हाईकोर्ट से यथास्थिति का आदेश दिया था। आरोप है कि कालेज प्रबंधन ने इस तारबंदी को उखड़वा दिया। इस मामले में वीसी कनक त्रिपाठी ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को आदेश दिया है कि हाईकोर्ट के स्थगन आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में विल्सोनिया डिग्री कालेज के प्रबंधक आशीष संतराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

दूसरा मामला कांठ रोड पर गौड़ ग्रेशियस कालोनी विकसित करने वाले बिल्डर अरविंद गौड़ के खिलाफ है। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक गौड़ ग्रेशियस कालोनी में निर्धारित क्षमता से कम क्षमता का एसटीपी बनाया गया है। जिसकी वजह से सीवर का पानी बिना समुचित ट्रीटमेंट के बरसाती नाले में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed