फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दरोगा सहित तीन लाइन हाजिर

दरोगा सहित तीन लाइन हाजिर

Fri, 03 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दरोगा सहित तीन लाइन हाजिर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एसएसपी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में सिविल लाइन थाने में अपराध की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दो दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि थाना सिविल लाइन में अपराध की समीक्षा के दौरान पिछले तीन माह का रिकॉर्ड चेक किया गया। इसमें संतोषजनक कार्य न होने के कारण दरोगा भूषण चौधरी, हरीशंकर यादव, सिपाही संदीप कुमार, नरेश राठी और रोहित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य दरोगाओं को जल्द से जल्द वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करने और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। करीब तीन घंटे तक चली इस समीक्षा बैठक में एसएसपी ने हर संगीन मामलों की विवेचना के बारे में जांच अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इस दौरान एसपी सिटी अंकित मित्तल और एएसपी अपर्णा गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन


डेढ़ बजे हमला और एक बजे सिपाही पहुंच गया अस्पताल
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाने में एक सिपाही ने आरोप लगाया कि दबिश के दौरान उस पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया लेकिन आरोपी का परिवार अब पुलिस की कहानी पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने 12 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे खुद पर हमला होने की बात कह एफआईआर दर्ज करवाई है लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में पता चला है कि वह वारदात से आधे घंटे पहले अस्पताल में दोपहर एक बजे पहुंचा था। इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट पर अंकित समय और एफआईआर में अंकित समय की जांच कराए जाने पर हकीकत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed