फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शादी में कम दहेज देने पर महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला

शादी में कम दहेज देने पर महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला

Mon, 09 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शादी में कम दहेज देने पर महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला
ठाकुरद्वारा। शादी में कम दहेज देने को लेकर महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया। कोतवाली के गांव पीलकपुर गुमानी निवासी मो. शफीक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी पुत्री साईमीन की शादी ठाकुरद्वारा के गांव खाईखेड़ा नाहरवाला निवासी सरफराज के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से उसकी पुत्री की सास, देवर, नंदोई आदि खुश नहीं थे। वे उसका उत्पीड़न करते रहते थे। आरोप है कि सात जुलाई को उन्होंने उसकी पुत्री को मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया। मो. शफीक का कहना है कि उस समय उसके दामाद और समधी घर पर नहीं थे। दामाद ने घर पहुंचने पर अपनी पत्नी के बारे में जानकारी ली। काफी तलाश करने के बाद भी साईमीन का पता नहीं चल सका है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed