फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते वक्त मजदूर की मौत

प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते वक्त मजदूर की मौत

Tue, 01 May 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते वक्त मजदूर की मौत
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में अगवानपुर के पास एक प्लाईवुड फैक्ट्री में सोमवार को काम करने के दौरान मजदूर का सिर पट्टे की चपेट में आ गया, हादसे में मजदूर की मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर परिजनों ने कांठ रोड पर जाम लगा दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शेरूवा धर्मपुर में रहने वाले चमन (18) अगवानपुर के पास स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करते थे। वह सोमवार दोपहर को फैक्ट्री में काम कर रहे थे। साथी कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि काम करने के दौरान चमन का सिर पट्टे से टकरा गया, वह घायल हो गए। गंभीर घायल चमन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चमन के घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ फैक्ट्री पहुंचकर परिजनों ने कांठ रोड पर जाम लगाया। करीब आधे घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसएसआई संजय धीर ने बताया कि मौके पर जाकर लोगों को शांत कराया गया है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया गया है। परिजनों ने देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है, सुबह पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed