फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 नंबर एंबुलेंस पहुंच गई। घायल को मौके से उठाकर जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात भोजपुर के सिड़लऊ गांव में तिलक समारोह का कार्यक्रम था। जिसमें रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र कुंडेसरा केलोग कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मंगलवार सुबह छह बजे सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली इस्लाम नगर धारक नगला बाईपास से गुजर रही थी। भोजपुर क्षेत्र में बहेड़ी मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे से ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े और हादसे की जानकारी 108 एंबुलेंस व यूपी 100 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। घायलों डोली राम, पूजा, सुमन, पुष्पा, पारस, बलवंत, मूर्ति देवी, पूनम देवी, मनीषा, पिंकी देवी, सचिन, गौरव कुमार, विजय, जतिन, ज्योति और मंजू घायल हुई है। हादसे की जानकारी मिलने घायलों के परिजन व रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed