फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गोली मारकर युवक की हत्या

गोली मारकर युवक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर युवक की हत्या
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक युवक की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब युवक मोबाइल पर गांव के पास ही बात करते हुए घूम रहा था। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो उन्होंने युवक को मृत हालत में देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि वीरपुर वरियार गांव में नाजिम (22) रहता था। परिवार में पत्नी सितारा और एक बेटा है। एक साल पहली नाजिम का सितारा से निकाह हुआ था। नाजिम खेती कर गुजर बसर करता था। तहेरे भाई अलाउद्दीन ने बताया कि रात करीब साढे़ आठ बजे मोबाइल पर बात करते हुए नाजिम घर से कुछ देर में वापस आने की बात कहकर निकला था। घर से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर एक नाला है। वहां पर ही वह मोबाइल पर बात कर रहा था। करीब दस मिनट बाद ही फायरिंग की आवाज सुनाई दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण वहां पर पहुंचे, उस वक्त तक कातिल भाग चुका था। मौके पर नाजिम का लहूलुहान हालत में शव पड़ा था। उसकी गर्दन पर गोली लगी थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमले की वजह और कातिल का पता नहीं चल सका है। परिवार वालों ने किसी रंजिश से से भी इंकार किया गया है। कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed