फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हाईड्रोफोबिया पीड़ित ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत-Cordination

हाईड्रोफोबिया पीड़ित ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
हाईड्रोफोबिया पीड़ित ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत-Cordination
बिलारी।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्वालखेड़ा गांव में हाइड्रोफोबिया से पीड़ित ग्रामीण की उपचार के दौरान सोमवार की अपराह्न मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने जंगली कुत्तों को पकड़वाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्वालखेड़ा निवासी हमीद के 30 वर्षीय मजदूर बेटे अशफाक को साल भर पहले जंगल में आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था। घायल अशफाक का परिजनों ने देशी इलाज कराया। उसके ठीक हो जाने पर परिवार वाले बेफिक्र हो गए। बीते शनिवार की रात अचानक अशफाक की हालत बिगड़ गई और वह चीखने चिल्लाने लगा। रविवार की सुबह परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाए। यहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां के डाक्टरों ने अशफाक को यह कहते हुए घर भेज दिया कि उसमें हाइड्रोफोबिया के पूरे लक्षण हो गए हैं। अब शेष समय घर पर रहकर ही उसका इलाज किया जाए।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सोमवार की अपराह्न लगभग तीन बजे अशफाक की मौत हो गई। गरीब मजदूर की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में उसकी मां सरवरी और पत्नी गुलशन के अलावा दो नाबालिग बेटियां हसमती और सीमा हैं। मौके पर ग्रामीण आपस में यही चर्चा कर रहे थे कि शायद समय रहते अस्पताल में इलाज कराकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया होता तब शायद उसकी मौत न होती। उधर ग्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने ग्वारऊ संपर्क मार्ग पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed