फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   इंडस्ट्रियल वेस्ट डाल रहे तीन युवक हिरासत में लिए

इंडस्ट्रियल वेस्ट डाल रहे तीन युवक हिरासत में लिए

Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल वेस्ट डाल रहे तीन युवक हिरासत में लिए
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के देहात क्षेत्रों में कचरा डंप किया जा रहा है। हरथला से लोधीपुर तक सात-आठ स्थानों पर कचरा डाला जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बिसनपुर के जंगल में इंडस्ट्रियल कचरा डाल रहे तीन युवकों को दबोचकर पुलिस को सौंप लिया। एक वाहन भी पकड़ा। आरोपी अगवानपुर के पेपर मिल से पॉली-वेस्ट लाकर यहां पर डाल रहे थे।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों को सूचना मिली थी कि बिसनपुर के जंगल में कचरा डंप किया जा रहा है। उसके चलते पर्यावरण वैज्ञानिक वीएस राजपूत टीम के साथ वहां पर पहुंचे। मौके पर कई ट्रक कचरा पड़ा हुआ मिला। एक मिनी ट्रक से कचरा उतारा भी जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने बताया कि अगवानपुर के एक पेपर मिल से पालिथीन का कचरा लाकर डंप किया जा रहा है। इसके लिए मिल से ठेका मिला हुआ है। आरोपी मिल द्वारा कचरा देने के कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस ने तीन युवकों को मिनी ट्रक और पॉली-वेस्ट के साथ हिरासत में ले लिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने पेपर मिल के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है। पेपर मिल प्रबंधन का कहना है कि हमने जिले में किसी को कचरा नहीं दिया है। मिल का कचरा डंप होने के लिए मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed