फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मैनाठेर में संभल हाईवे पर दो युवकों की मौत-Cordination

मैनाठेर में संभल हाईवे पर दो युवकों की मौत-Cordination

Thu, 25 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मैनाठेर में संभल हाईवे पर दो युवकों की मौत-Cordination
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मैनाठेर थानाक्षेत्र में मुरादाबाद -संभल हाईवे पर बुधवार को हुए दो अलग अलग हादसों में एक मैकेनिक और ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों के चलते काफी देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
बुधवार सुबह संभल के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी भूरा (36) ट्रैक्टर ट्राली में आलू के बोरे लादकर मुरादाबाद की ओर रहे थे। बताते हैं कि जब भूरा का ट्रैक्टर मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल हाईवे से सटे ग्राम जटपुरा के अंबेडकर पार्क के सामने से गुजर रहा था। तभी पीछे तेज गति से आए कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक भूरा और कंटेनर चालक सैय्यद निवासी समस्तीपुर बिहार घायल हो गए। मैनाठेर पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घायल भूरा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा मैनाठेर थाना क्षेत्र में ही मुरादाबाद - संभल हाईवे पर ग्राम लालपुर हमीर और फत्तेहपुर खडंजे के बीच में हुआ। मुरादाबाद से काम करके अपने गांव फत्तेहपुर खास आ रहे मोटर मैकेनिक सरफराज (22) और उसका साथी तौसीफ 21 वर्ष की बाइक को ओवरटेक करते समय ट्रक की साइड लगने पर गिर गई । तभी पीछे आ रही निजी बस का पहिया टांग पर उतरने से मैकेनिक सरफराज की मौत हो गई जबकि तौसीफ घायल हो गए जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने निजी बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच सौ मीटर की दूरी के बीच गईं दो जानें
कुंदरकी। मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद - संभल हाइवे पर बुधवार की सुबह में और शाम में हुए दो हादसों के बीच की दूरी मात्र पांच सौ मीटर रही है। जिसमें दो लोगाें की जान चली गई। मुरादाबाद - संभल हाईवे से सटे ग्राम जटपुरा से आगे कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक भूरा की जान चली गई वहीं बुधवर की शाम हाईवे पर ग्राम फत्तेहपुर खडंजे के निकट बाइक सवार से गिरे मैकेनिक सरफराज की टांग पर बस का पहिया उतरने से जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed