{"_id":"5b3689f44f1c1bc57b8b4d64","slug":"201530300916-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की जमीन के विवाद में सभासद और पिता सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की जमीन के विवाद में सभासद और पिता सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा। लाखों की जमीन के विवाद में कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर नगर पालिका के सभासद और उनके पिता मुस्लिम इंटर कालेज के प्रबंधक सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि इससे पूर्व प्रबंधक की ओर से भी इस प्रकरण में दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
नगर के मोहल्ला फतेहउल्लागंज निवासी गुलाम साबिर ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने गाटा संख्या 515 की जमीन बैनामे द्वारा ठाकुरद्वारा निवासी अब्दुल रहमान से खरीदी थी। जिसका बैनामा 29 अगस्त 1978 को कराया था। उनका आरोप है कि इस जमीन का बैनामा खलील अहमद आदि ने अब्दुल रहमान से धोखाधड़ी से कराकर राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया। जब उन्होंने इसकी शिकायत खलील अहमद आदि से की। तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। उन्होंने कराए गए बैनामे को निरस्त नहीं कराया। पुलिस ने आरोपी मुस्लिम इंटर कालेज के प्रबंधक खलील अहमद, उनके पुत्र सभासद जुनैद अली व सगीर आलम, नूर अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि इस मामले में खलील अहमद द्वारा दूसरे पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट पहले दर्ज कराई जा चुकी हैं।