फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अवैध गता फैक्टरी में लगी भीषण आग

अवैध गता फैक्टरी में लगी भीषण आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध गता फैक्टरी में लगी भीषण आग
मुरादाबाद। मझोला के रिहायशी इलाके बौद्ध विहार में लंबे समय से अवैध रूप से चल रही एक गत्ता फैक्टरी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी और आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम गए। फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का माल जल गया। हादसे की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। शाम छह बजे तक 25 फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हादसे से कालोनी में रहने वाले लोग दहशत में है, फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

मझोला के गुड़िया मोहल्ला में रहने वाले राम प्रसाद कश्यप की बौद्ध विहार में किरन पैकेजिंग के नाम से गत्ते की फैक्टरी है। राम प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब दस बजे फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों को दूसरी मंजिल से धुआं निकलता देख फैक्टरी में आग लगने का पता चला। वह दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में पहुंचे तो देखा कि वहां रखे गत्तों में लगी आग फैल चुकी थी, सभी कर्मचारी फैक्टरी से बाहर निकल गए। आग लगने की सूचना दमकल की टीम को फोन के माध्यम से दी गई। सीएफओ मुकेश कुमार दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गत्तों की वजह से आग लगातार फैलती जा रही थी, जिस वजह से पड़ोस में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। आग की वजह से धुआं आसपास के मकानों में भर गया, जिस वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। फैक्टरी और पड़ोस के एक मकान की दीवार तोड़कर दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। शाम छह बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
विज्ञापन


फैक्टरी को देंगे नोटिस.. होगी कार्रवाई : एफएसओ
मुरादाबाद। एफएसओ आरके सिंह ने बताया कि फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी। कालोनी के अंदर फैक्टरी होने के कारण इसका पता नही चल सका था, आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसओ ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा, इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed