फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एक परिवार के चार लोगों को तीन तीन साल की सजा

एक परिवार के चार लोगों को तीन तीन साल की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
एक परिवार के चार लोगों को तीन तीन साल की सजा
मुरादाबाद। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह भैरव लाल की अदालत ने गुरुवार को बहजोई के साढ़े पांच साल पुराने किसान के साथ मारपीट करने के मामले में एक परिवार के चार लोगों को तीन तीन साल कैद की सजा सुनाई है। जबकि तीन तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार कश्यप ने बताया कि नवंबर 2013 में संभल के बहजोई थानाक्षेत्र के मिर्जापुर निवासी शराफत हुसैन ने अपने भाई जाहिद, वाहिद, और भतीजे हारून व फारूख के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि आरोपी उनके खेत से पेड़ काट रहे थे। जब वादी और उसकी पत्नी व परिवार के अन्य लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश पूरी करने के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिसकी सुनवाई एडीजे छह भैरव लाल की अदालत में चली। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिमों को घटना में दोषी ठहराते हुए तीन- तीन साल की कैद की सजा सुनाई और तीन तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना की राशि जमा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed