फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चुनाव से पहले तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

चुनाव से पहले तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
चुनाव से पहले तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने चुनाव से पहले अवैध तमंचा बनाने का पर्दाफाश किया है। ये फैक्ट्री अगवानपुर ओवरब्रिज के पास खंडहर मकान में चल रही थी। पुलिस ने यहां एक हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया है। पुलिस का दावा है कि चुनाव में सप्लाई के लिए तमंचे तैयार किए जा रहे थे।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शहजाद है। वह चक्कर की मिलक निवासी है। आरोपी सिविल लाइंस के पुष्पेंद्र हत्याकांड में जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद नासिर और जाकिर निवासी चक्कर की मिलक के साथ तमंचे बनाने और बेचने का धंधा शुरू कर दिया। बुधवार देर रात पुलिस ने सूचना पर अगवानपुर ओवरब्रिज के पास खंडहर मकान की घेराबंदी की। यहां से आरोपी शहजाद को दबोच लिया। जबकि नासिर और जाकिर फरार हो गया। पुलिस ने सात तमंचे, अधबने तमंचे और तमंचा व कारतूस बनाने के अपहरण बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है लोकसभा चुनाव में सप्लाई के लिए तमंचा तैयार किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed