{"_id":"5b7b25da42c792462d133edd","slug":"191534797274-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के गांव में तीन दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैबिनेट मंत्री के गांव में तीन दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, उपभोक्ता परेशान
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पूर्व क्रिकेटर और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के पैतृक गांव मूंढापांडे में पिछले तीन दिन से अंधेरा छाया हुआ है। अधिक लोड की वजह से फुंके ट्रांसफार्मर को तीन दिन बाद भी नहीं बदला गया। जिससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। लेकिन अभी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।
मूंढापांडे में शनिवार को अधिक लोड की वजह से ट्रांसफार्मर जवाब दे गया था। ट्रांसफार्मर फुं क जाने से सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। रविवार को लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कॉल कर ट्रांसफार्मर फुंक जाने की जानकारी दी। लेकिन रविवार शाम नया ट्रांसफार्मर लगाना तो दूर कोई कर्मचारी मौके पर देखने तक नहीं पहुंचा। सोमवार को भी दिन भर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। पिछले तीन दिन से गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गर्ग ने बताया कि टीम को भेजकर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।