{"_id":"5b77351842c79246311017e1","slug":"191534539032-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार रुपये की घूस लेते काननूगो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार रुपये की घूस लेते काननूगो गिरफ्तार
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने शुक्रवार दोपहर जोया स्थित एक होटल में चकबंदी विभाग के कानूनगो को पांच हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कानूनगो ने जमीन की पैमाइश करने के नाम पर किसान से घूस की मांग की थी। आरोपी के खिलाफ डिडौली थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम शनिवार को आरोपी कानूनगो को एंटी करप्शन ब्यूरो की अदालत में पेश करेगी।
एंटी करप्शन ब्यूरो की एएसपी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि अमरोहा के सोनाली निवासी किसान शहजाद यूसुफ ने अमरोहा चकबंदी विभाग में तैनात कानूनगो महेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया था कि उनके गांव में चकबंदी हो रही है। कानूनगो पैमाइश के नाम पर उससे रुपये की मांग कर रहे हैं। शहजाद यूसुफ को टीम ने पांच हजार रुपयों के नोटों पर केमिकल लगाकर दे दिया। तय समय और जगह पर शहजाद रुपये लेकर जोया पहुंच गया। यहां एक होटल में शहजाद यूसुफ ने कानूनगो को रुपये दे दिए। इसी दौरान इंस्पेक्टर अब्दुल रज्जाक की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कानूनगो को दबोच लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से केमिकल लगे रुपये भी बरामद कर लिए। टीम आरोपी को पकड़कर डिडौली थाने ले गई। यहां आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम एक्ट में केस दर्ज कर लिया। एएसपी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि शनिवार को आरोपी को बरेली स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो की कोर्ट में पेश किया जाएगा।