{"_id":"5cd1ec72bdec2207215a39d8","slug":"181557261426-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलशहीद में भिड़े दो पक्ष, पथराव से मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में मंगलवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर भीड़ को दौड़ा लिया। इसके बाद ही मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन
गलशहीद थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि सोमवार रात मुगलपुरा क्षेत्र में नमाज के बाद मस्जिद के बाहर युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। एक गुट के युवक भागकर ईदगाह चौराहे की ओर आ गए थे, जबकि इनका पीछा करते हुए दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। यहां दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। उस वक्त ईदगाह चौराहे क्षेत्र में काफी चहल पहल थी। जिस कारण मौके पर भीड़ जुट गई। बताया जा है कि कुछ लोगों ने पत्थर भी फेेंके थे। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंच गई थी। लेकिन तब तक झगड़ा करने वाले युवक भाग गए थे। उनकी तलाश की जा रही है। एसओ का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। देर रात तक ईदगाह चौराहे पर पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।