{"_id":"5c7999c4bdec22629b0087fd","slug":"181551473092-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतर्राज्यीय लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतर्राज्यीय लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कांठ पुलिस ने एक लाख रुपये की लूट के आरोप में तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 34 हजार रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। आरोप है कि गिरफ्त में आए तीनों युवक मुरादाबाद के अलावा उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजकुमार निवासी सिरपुड़ा जनपद कासगंज, हाल पता आदर्श कालोनी, योगेश उर्फ रिक्कू, राजकुमार उर्फ काले निवासी आदर्श कालोनी है। गिरोह में कुल दस युवक शामिल हैं, छह युवकों ने 11 फरवरी को छजलैट निवासी किसान फारुख से एक लाख रुपये लूट लिए थे। तीन आरोपी टोनी कानपुरिया, अजीत और रोहित अभी इस वारदात में वांछित हैं। एसपी ने बताया कि वारदात के वक्त फारूख पंजाब नेशनल बैंक से रुपये लेकर वापस घर जा रहे थे। छह आरोपी तीन बाइकों पर सवार होकर अलग अलग जगह खडे़ थे, उन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
एसी कोच में सवार होकर जाते हैं लूटे करने दूसरे राज्य
मुरादाबाद। एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य बैंगलोर और महाराष्ट्र में भी लूट की वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पुलिस को उन पर शक न हो, इसलिए वह ट्रेन में एसी कोच में सफर करते हैं। दूसरे राज्यों में जाकर गिरोह के सदस्य अपने अपने काम में लग जाते हैं। एक युवक पुरानी बाइक खरीदता है, दूसरा युवक गिरोह के सदस्यों के कपडे़, खानपान का इंतजाम करता है। अन्य युवक लूट की वारदात करते हैं।