फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सुरक्षा घेरे में कश्मीरी छात्र और विदेशी नागरिक

सुरक्षा घेरे में कश्मीरी छात्र और विदेशी नागरिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा घेरे में कश्मीरी छात्र और विदेशी नागरिक
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों और विदेशी व कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए दिशा - निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद खुफिया तंत्र और स्थानीय पुलिस ने महानगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे विदेशी छात्रों और लांग टर्ग वीजा पर रह रहे 35 पाकिस्तानी नागरिकों समेत कश्मीर के छात्रों को भी अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी थानाध्यक्षों को अपने - अपने इलाके में रह रहे विदेशी छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने बताया कि सभी थानेदार और क्षेत्राधिकारियों को डीजीपी कार्यालय से आए आदेशों से अवगत करा दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि मुरादाबाद में रह रहे कश्मीरी छात्र और पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। सभी थानेदार अपने अपने क्षेत्रों में जाकर इन छात्रों और पाकिस्तान नागरिकों के संपर्क में रहें। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाएं और सुरक्षा के समुचित प्रबंध करें।। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी अलर्ट किया गया है। मुरादाबाद में 106 कश्मीरी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा दूसरे देशों के छात्र भी मुरादाबाद में अध्ययन कर रहे हैं। इन सभी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सर्किल के डिप्टी एसपी और थानाध्यक्षों को इन छात्रों और विदेशी नागरिकों के लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है। मुरादाबाद में वीजा पर 35 पाकिस्तानी नागरिक भी रह रहे हैं। पुलिस कश्मीरी छात्र और पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क है। उनसे कहा गया है कि अगर कोई दिक्कत आए तो वह तुरंत पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाई
मुरादाबाद। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है। ये टीम आपत्ति पोस्ट करने वालों पर नजर रख रही है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वह ऐसे पोस्ट से परहेज करें। जिससे तनाव बढ़े। पुलिस - प्रशासनिक अफसरों ने अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed