{"_id":"5be89199bdec22696e0e588f","slug":"181541968281-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पीड़िता ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी पीड़िता ने जहर खाकर दी जान
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में छेड़खानी से पीड़ित एक किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज होकर रविवार को जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, हालत गंभीर देख परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए हैं।
कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली आठवी में पढ़ने वाली किशोरी (15) पर एक युवक बुरी नजर रखता है। वह आए दिन छेड़खानी करता है, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि शनिवार को किशोरी के घर में युवक अपने भाई, पिता और तीन अन्य लोगों के साथ पहुंचा और किशोरी से छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकजुट हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए परिवार के लोग पीतल बस्ती पुलिस चौकी पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। चौकी से वापस लौटते वक्त भी किशोरी से आरोपी पक्ष पर मारपीट करने का आरोप है। परिवार वालों ने बताया कि रविवार को भी पुलिस ने आरोपी पक्ष पर कार्रवाई नहीं की और न ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की तो परेशान होकर किशोरी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की । किशोरी की हालत गंभीर है और उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। किशोरी के परिवार वालों के खिलाफ भी दूसरे पक्ष की शिकायत पर पूर्व में कटघर थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें चार्जशीट लगी थी। इसके बाद किशोरी पक्ष ने एक मुकदमा आरोपियों के खिलाफ दर्ज करवाया था, जिसमें एफआर लगाई गई थी। एसओ ने बताया कि मामला छेड़खानी का नहीं आपसी रंजिश का है। उनका कहना है कि किशोरी की मां ने रविवार को शिकायत की है, उसी के बाद आरोपी युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।