फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तीन तलाक मांगा तो दे दी सजा ए मौत

तीन तलाक मांगा तो दे दी सजा ए मौत

Tue, 09 Oct 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक मांगा तो दे दी सजा ए मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

फाजिल की मौत के बाद पुलिस को जांच में खुलासा किया है कि दोहरे हत्याकांड को तीन तलाक मांगने पर अंजाम दिया गया है। वारदात से चंद रोज पहले फाजिल मुरादाबाद आया था, प्रेमिका अपने घर से उसके पास चली गई थी। वह 24 घंटे तक फाजिल के साथ रही थी। इस दौरान फाजिल ने प्रेमिका के पति के पास फोन किया और कहा कि प्रेमिका उसके साथ है, वह पति से तीन तलाक चाहती है। तुम (पति) उसको तलाक दे दो, जिससे की हम दोनों निकाह कर सकें। इससे क्षुब्ध होकर पति और प्रेमिका के परिजनों ने वारदात की साजिश रची थी।
वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। वह प्रयास कर रहीं हैं कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में आए। उनकी गिरफ्तारी के बाद बयानाें को आधार बनाते हुए पुलिस फाजिल की प्रेमिका के शव को कब्र से बाहर निकालने की अनुमति जिला मजिस्ट्रेट से मांगेगी। डीएम के आदेश के बाद ही शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सोमवार को पाकबड़ा पुलिस की टीम कटघर स्थित फाजिल की प्रेमिका के मायके पहुंची। वहां पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई, जिससे कि खुलासा हो सके कि वारदात की रात घर पर कौन लोग आए थे। इसके बाद वह लोग वारदात को अंजाम देकर वापस घर कब पहुंचे थे।
विज्ञापन

बरेली के सिरौली निवासी फाजिल का शव शनिवार सुबह पाकबड़ा स्थित एक खेत में मिला था। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। रविवार को शव की शिनाख्त हुई तो पता चला कि फाजिल की प्रेमिका की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसके शव को दफन कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने प्रेमिका के पारिवारिक सदस्य को हिरासत में ले लिया। उन्होंने खुलासा किया फाजिल की हत्या का विरोध जताने पर प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत होना बताकर शव को शनिवार को दफन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘आरोपियों की तलाश की जा रही है, वह गिरफ्त से दूर हैं। इनपुट है कि कुछ लोग मुरादाबाद में ही रिश्तेदारों के यहां पर छिपे हैं। दबिश दी जा रही हैं, जल्द ही उनको पकड़ा जाएगा। फाजिल की प्रेमिका के शव को कब्र से बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इससे पहले पुख्ता साक्ष्य एकत्रित कर रहे हैं।’
अंकित मित्तल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed