फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुष्कर्म के दोषी को दस साल की कैद, एक लाख दस हजार का जुर्माना

दुष्कर्म के दोषी को दस साल की कैद, एक लाख दस हजार का जुर्माना

Tue, 11 Sep 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषी को दस साल की कैद, एक लाख दस हजार का जुर्माना
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले मुलजिम को एफटीसी प्रथम संध्या चौधरी की अदालत ने दोषी करार देते हुए दस साल की कैद की सजा सुनाई, साथ ही दोषी को एक लाख दस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया।

मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने तीस अगस्त 2016 को मुगलपुरा थाने में सोमेश निवासी बजीर गंज जनपद बदायूं के खिलाफ केस दर्ज कराया था। युवती ने बताया कि वह अपने दादा के घर बदायूं गई थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपी सोमेश से हो गई थी। आरोपी ने उसे दिल्ली में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह युवती को अपने साथ दिल्ली ले जा रहा था। इसी दौरान आरोपी युवती को रेलवे स्टेशन से चाऊ की बस्ती में ले गया और यहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। जिसे इंटरनेट पर अप लोड करने की धमकी देकर दिल्ली में भी आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। जबकि केस की तफ्तीश पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस केस की सुनवाई एफटीसी प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में चली। सरकार की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता ने पक्ष रखा और मुलजिम को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट, गवाह के बयान और दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम सोमेश को दोषी करार देते हुए दस साल की कैद की सजा सुनाई, जबकि एक लाख दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अदालत ने अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख रुपये पीड़िता को लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed