{"_id":"5b5a38b54f1c1b46748b72ec","slug":"181532639413-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की बच्ची से जंगल में किया गया था दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस साल की बच्ची से जंगल में किया गया था दुष्कर्म
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली दस साल की बच्ची को घर से अगवा किए जाने के मामले में अब पुलिस दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाएगी। बच्ची ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके साथ जंगल में दुष्कर्म किया गया। आरोप नामजद आरोपी पर ही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि बच्ची ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात बताई है। घटनास्थल घर के पास जंगल है। सिविल लाइन पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर इस केस में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करे। इस मामले में अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आ सकते हैं, इसके लिए बच्ची से नए सिरे से पूछताछ की जाएगी। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली बच्ची तीन दिन पहले लापता हो गई थी। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत कर परिजनों ने बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था। बेटी के बरामद होने पर परिजनों ने पुलिस पर ढील बरतने और कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर बच्ची के परिजनों ने आत्मदाह की कोशिश भी की थी।