फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो अंर्तजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

दो अंर्तजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Sun, 22 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दो अंर्तजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हजरत नगर गढ़ी पुलिस ने अंर्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी की पांच बाइक, एक ई-रिक्शा, चाकू और तमंचा बरामद हुआ है।

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी रिफाकत निवासी बनियाठेर और मुनेश निवासी भवानीपुर तिगरी जिला संभल निवासी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ 20-20 आपराधिक मामले संभल, मुरादाबाद और बदायूं जनपद के थानों में दर्ज हैं। एक सूचना पर आरोपियों को सोनकपुर चौराहे के पास से एसओ हजरतनगर गढ़ी नीरज शर्मा ने पुलिस की टीम के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि वह सोशल साइट के माध्यम से ग्राहकों की तलाश करते थे, उनको चोरी के वाहनों की फोटो भेजकर सौदा तय करते थे। उन्हें पांच से दस हजार रुपये में बाइक बेचते थे। दोनों आरोपी वाहन चोरी की वारदात करते हैं। खान पान की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद चालक से ई- रिक्शा लूट लेते थे। आरोपियों के पकडे़ जाने की सूचना पुलिस ने संभल और बदायूं पुलिस को भी दी है। चोरी के वाहनों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed