फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   13 दिन के मासूम को छोड़कर गायब हुई मां

13 दिन के मासूम को छोड़कर गायब हुई मां

Thu, 14 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
13 दिन के मासूम को छोड़कर गायब हुई मां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला 13 दिन के अपने नवजात को छोड़कर गायब हो गई। महिला के गायब होने से अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। चाइल्ड हेल्प लाइन एवं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर बुधवार को बाल कल्याण समिति की टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल प्रशासन ने महिला के बारे में जानकारी ली।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 30 मई को कटघर पुलिस की सूचना पर डायल 100 ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला गर्भवती थी और डबल फाटक के नीचे फुटपाथ पर प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। पुलिस ने अस्पताल रिकार्ड में महिला का नाम सोफिया पत्नी मनोज निवासी सिरसी संभल दर्ज कराया था। महिला ने 30 मई को ही अस्पताल में नार्मल डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया। सीएमएस डा. कल्पना सिंह ने बताया कि अस्पताल में जच्चा बच्चा दोनों को देखने कोई नहीं आया। पुलिस भी महिला को भर्ती करने के बाद दोबारा नहीं आई। जबकि एसएसपी की ओर से महिला को भर्ती कराने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया था।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बुधवार सुबह सोफिया अचानक गायब हो गई। काफी इंतजार करने के बाद भी महिला के वापस नहीं आने पर पुलिस एवं चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दी गई। सूचना पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गुलजार अहमद, जिला समन्वयक श्रद्धा शर्मा, नीतू सक्सेना और मिदर सिंह अस्पताल पहुंचे। महिला के बारे में जानकारी ली। अध्यक्ष गुलजार अहमद ने बताया कि नवजात बिल्कुल स्वस्थ है। उसे फिलहाल कुछ दिनों तक अस्पताल की देखरेख में ही भर्ती रहने दिया जाएगा। सोफिया की खोजबीन की जाएगी। पता लगाया जाएगा आखिर वो किन परिस्थितियों में बेटे को छोड़कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed