फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर पति को जिंदा जलाया

पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर पति को जिंदा जलाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर पति को जिंदा जलाया
चंदौसी। पत्नी पर अपने ही पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है। मामला थाना कुढ़ फतेहगढ़ का है। जहां के गांव बिचेटा काजी में पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पति की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई वहीं पति पर पेट्रौल छिड़कते महिला भी झुलसी। बताते हैं कि पति को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद रेफर किया गया था लेकिन वहां से दिल्ली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचैटा काजी गांव निवासी महेंद्र सिंह का परिवार सोमवार की सुबह पांच बजे खेत पर गेहूं कटाई करने चला गया। घर में महेंद्र सिंह का पुत्र सत्यवीर सिंह (20) और उसकी पत्नी प्रेमश्री को घर में सोता ही छोड़ गया था। परिजनों के खेत पर जाने के बाद सबसे पहले प्रेमश्री जागी। समय करीब 5.45 सुबह का था। सत्यवीर गहरी नींद में था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पति सत्यवीर को अकेला देखकर प्रेमश्री घर में प्लास्टिक की बोतल में खे पेट्रोल को उठाकर लाई और सोते हुए पति पर उड़ेल दी। जब तक पति कुछ समझ पाता, तब तक आग लगा दी। सत्यवीर चीखने लगा। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोसी के लोग मदद के लिए दौड़े। किसी तरह लिहाफ आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। पड़ोसियों ने दौड़कर खेतों पर काम कर रहे परिजनों को घटना के बारे में बताया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सत्यवीर काफी हद तक झुलस चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि कुछ पेट्रोल पत्नी के पैरों पर भी पड़ गया था, जिससे उसके पैरों में आग लग गई, जिसे बुझाते हुए उसका पैर और चेहरा भी झुलस गया। परिजन घर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से सत्यवीर को चंदौसी के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डा. संतोष गंगवार ने बताया कि सत्यवीर, साठ प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है।

मुरादाबाद से भी दिल्ली रेफर किया गया लेकिन मुरादाबाद से निकलते ही उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष सहदेव सिंह ने बताया कि सत्यवीर सिंह की मौत की सूचना मिली है। हालांकि उसके भाई हरवीर की तहरीर पर आरोपी पत्नी प्रेमश्री के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौत की लिखित सूचना के बाद घटना को हत्या में तरमीम कर लिया जाएगा। इस वारदात के पीछे पति-पत्नी के बीच तकरार बताई जा रही है। पत्नी का कहना है कि सत्यवीर उसे काफी परेशान करता था। फिलहाल हत्यारोपी महिला का मुरादाबाद में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed