{"_id":"5b636ac74f1c1b6e118b7085","slug":"171533242055-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमन इंडिया में औषधि विभाग का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमन इंडिया में औषधि विभाग का छापा
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
औरंगाबाद में नमन इंडिया मार्का कंपनी की यौन शक्तिवर्धक दवाएं पकड़े जाने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों ने टीम के साथ गुरुवार को कंपनी की लैब और गोदाम में छापामारी की। एक हर्बल दवा और कच्चे माल के दो सैंपल लिए। जबकि क्रीम के चार पैकेट भी सैंपल के लिए सुरक्षित किए गए। टीम ने एक अन्य यूनानी दवा कंपनी में भी छापा मारा। कंपनी में उत्पादन बंद मिला। छापे से इस तरह की दवा बनाने वाली अन्य कंपनियों में भी खलबली मच गई है।
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग (एफएसडीए) की औरंगाबाद यूनिट ने आयुर्वेदिक दवाओं की खेप पकड़ी है। दवाओं पर मुरादाबाद स्थित नमन इंडिया मार्का कंपनी का नाम एवं पता लिखा हुआ है। एफएसडीए के संयुक्त कमिश्नर एसएस काले ने कहा कि आयुर्वेदिक कैप्सूल में 49.5 मिलीग्राम वियाग्रा मिलाई गई है। आयुर्वेदिक क्रीम में भी अथीस्टेटिक ड्रग लिग्नाकोइन हाइड्रो लोराइड की प्रचुर मात्रा है। इसके बाद नमन इंडिया कंपनी की दवाओं को महाराष्ट्र प्रांत में बिक्री पर रोक लगाने के साथ -साथ जब्त करने के आदेश हुए हैं।
मुरादाबाद की इस कंपनी मार्का की दवाएं पकड़े जाने की खबर को अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इससे प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन में खलबली मच गई। औषधि विभाग के सहायक आयुक्त एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को नमन इंडिया कंपनी में छापामारी की। नमन इंडिया कंपनी बहेड़ी ब्रह्म्नान में चल रही थी। एक सप्ताह पहले ही कंपनी काशीपुर रोड स्थित बेगमपुर शिफ्ट हुई है। टीम ने दोनों जगहों पर छापे मारे। बहेड़ी ब्रह्म्नान में कंपनी का कुछ भी नहीं मिला। सहायक आयुक्त औषधि आर पी पांडे ने बताया कि काशीपुर रोड स्थित नमन इंडिया कंपनी के लैब, गोदाम और कच्चे माल के स्टोर का निरीक्षण किया गया। सैंपल लेकर नमूनों को जांच के लिए लिए भेजा जाएगा। सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि कंपनी का लाइसेंस 2023 तक वैध है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुमन मिश्रा ने बताया कि नमन इंडिया कंपनी मालिक ने कंपनी को बेगमपुर शिफ्ट करने के लिए सप्ताह भर पहले ही आदेश लिया है। नमन इंडिया के मालिक अजीजुल हसन पल्ला ने कहा कि उनकी कंपनी के नाम से नकली दवाएं बाजार में हैं। लिखित रूप से इसकी शिकायत भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
टीम ने बहेड़ी ब्रह्मनान स्थित टाइमैक्स यूनानी दवा कंपनी में भी छापा मारा। कंपनी के पास 2014 से दवाएं बनाने का लाइसेंस है। इस समय कंपनी में कोई भी दवा नहीं बन रही है बल्कि कंपनी के पते पर आवासीय मकान है। उसमें कंपनी मालिक आसिफ अली का परिवार रहता है। आसिफ अली ने टीम को बताया कि आर्थिक तंगी के चलते अभी तक दवाओं का उत्पादन शुरू नहीं हुआ है। टीम में औषधि निरीक्षक मुरादाबाद भी मौजूद रहे।
कंपनी से तीन सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से किसी भी तरह की मदद मांगी जाएगी तो उसे उपलब्ध कराया जाएगा। - आर पी पांडे, सहायक आयुक्त, औषधि विभाग