फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हाईवे किनारे गड्ढे में भरे पानी में डूबा मिला युवक का शव -Dehat

हाईवे किनारे गड्ढे में भरे पानी में डूबा मिला युवक का शव -Dehat

Mon, 12 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
हाईवे किनारे गड्ढे में भरे पानी में डूबा मिला युवक का शव -Dehat
बिलारी (मुरादाबाद)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के किनारे सहसपुर के जंगल में कृषि विज्ञान केंद्र के निकट गड्ढे में भरे पानी में डूबा हुआ एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव मिलने की स्थिति को संदेहजनक मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में पानी में डूबकर युवक की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित चंदौसी रोड पर कृषि विज्ञान केंद्र और सहसपुर की प्रस्तावित पुलिस चौकी की भूमि के सामने गहरे गड्ढे में किसानों के खेतों से आया हुआ पानी भरा हुआ था। इसी पानी में युवक का शव पड़ोसी कृषकों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली बिलारी के प्रभारी और सहसपुर पुलिस चौकी के प्रभारी दारोगा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी देर तक मिले शव को अज्ञात होना मानकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद ही सहसपुर गांव के मोहल्ला जगतपुरी नई बस्ती में प्रथमा बैंक के पीछे रहने वाला मोहननाथ रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचा। मोहननाथ ने देखते ही अज्ञात शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई कुंवरपाल नाथ (40) निवासी सहसपुर के रूप में कर ली। मोहननाथ ने मौके पर पुलिस को बताया कि उसका भाई कुंवरपाल नाथ अभी अविवाहित था जो अक्सर मिर्गी के दौड़े पड़ने से बीमार रहता था। स्वस्थ होने पर वह गांव-गांव जाकर यजमान का काम भी कर लेता था। गोविंद के मुताबिक कुंवरपाल शनिवार की दोपहर दो बजे घर से आया था और काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग पा रहा था। मृतक के भाई ने पुलिस से यह सवाल उठाया कि आखिर उसका भाई घर से लगभग डेढ़ किमी दूर सड़क किनारे गड्ढे तक कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है। हालांकि कुंवरपाल ने किसी से सीधे तौर पर कोई रंजिश नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed