{"_id":"5be73f4cbdec2269637c27c2","slug":"161541881676-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से मायके आई महिला का बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से मायके आई महिला का बैग चोरी
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती अपने मायके आई दिल्ली की महिला के लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर इस घटना की जानकारी हो सकी। बैग में जेवरों के अलावा पांच हजार रुपये और एक मोबाइल था। महिला ने कटघर थाने में तहरीर दे दी है।
पीतल बस्ती निवासी भूरे मलिक की बेटी नाजमीन मलिक की शादी दिल्ली के सीलमपुर निवासी नदीम मलिक के साथ हुई थी। नदीम का दिल्ली में कारोबार है। सात नवंबर की रात नाजमीन और नदीम पीतल बस्ती आए थे। नाजमीन ने बताया कि खाना खाने के बाद उसने अपने सभी जेवर एक बैग में रख दिए थे। जिसमें उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य सामान भी था। सुबह जागने पर उसने मोबाइल की तलाश की। लेकिन मोबाइल नहीं मिला। तब पता चला कि जेवरों से भरा बैग भी गायब है। इस घटना से परिजनों के होश उड़ गए। छत पर जाकर रखा तो नाजमीन के भाई के कपड़े बिखरे पडे थे। एक खाली बैग भी यहां पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ करने के बाद तहरीर देकर चली गई। नाजमीन ने बताया कि बैग में पांच हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर और मोबाइल समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान था।