{"_id":"5b6f47514f1c1b35028b46ce","slug":"161534019409-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून एक्सप्रेस में दो यात्रियों के रुपये और जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून एक्सप्रेस में दो यात्रियों के रुपये और जेवर उड़ाए
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
ट्रेनों में सफर असुरक्षित होता जा रहा है। हावड़ा से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस ट्रेन में दो यात्रियों के रुपये और जेवर चोरी कर लिए गए। शाहजहांपुर के पास इस घटना को अंजाम दिया गया। जीआरपी मुरादाबाद में पीड़ित लोगों ने केस दर्ज कराए। जबकि पैसेंजर में एक यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया गया।
दून एक्सप्रेस हावड़ा से देहरादून जा रही थी। ट्रेन के स्लीपर कोच में सवार बिहार निवासी सतेंद्र नारायण के जेब में ब्लेड मारकर 38 हजार रुपये चोरी कर लिए। जबकि अंबेडकर नगर निवासी अभिषेक ने बताया कि उसकी दादी ने अपना पर्स साड़ी के एक हिस्से में बांध रखा था। जिससे चोर काटकर ले गए। पर्स में एक हजार रुपये, सोने की चेन, कुंडल और झुमके थे। इस घटना को शाहजहांपुर के पास अंजाम दिया गया। ट्रेन शनिवार सुबह मुरादाबाद पहुंची। पीड़ितों ने जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया। जबकि दूसरी घटना मुरादाबाद से रामनगर जा रही पैसेंजर ट्रेन में हुई। कटघर के गुलाबबाड़ी निवासी महेश शनिवार को काशीपुर जा रहा था। वह कटघर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ। इसी दौरान उसकी जेब से मोबाइल उड़ा लिया गया। पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो यात्री को इसका एहसास हुआ। इसके बाद उसने ट्रेन में तैनात जीआरपी के जवान को इसकी जानकारी दी।