फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस चौकी के पास महिला से पर्स लूटा

पुलिस चौकी के पास महिला से पर्स लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास महिला से पर्स लूटा
मुरादाबाद। रोडवेज पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार रात ई रिक्शा सवार महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। महिला के पति ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश स्कूटी दौड़ाकर डबल फाटक चौराहे की ओर फरार हो गए। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

कटघर के डबल फाटक निवासी निरमेश कुमार गुप्ता किराना व्यापारी हैं। निरमेश ने बताया कि वह मंगलवार रात दिल्ली में अपना इलाज कराकर घर लौट रहे थे। उनके साथ पत्नी बीना गुप्ता और साली पारुल गुप्ता थी। उन्होंने बताया कि सुहेल देव एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के बाद वह रेलवे स्टेशन के सामने आ गए और घर जाने के लिए ई रिक्शा में बैठ गए। रोडवेज पुलिस चौकी के पास पीछे से एक स्कूटी आई। जिस पर दो युवक सवार थे। इसी दौरान स्कूटी पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर बीना के हाथ से पर्स छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर पति ई रिक्शा से कूद गया और उसने बदमाशों की स्कूटी का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश डबल फाटक की ओर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। महिला ने बताया कि उसके पर्स में 25 हजार रुपये व एक मोबाइल था। गलशहीद इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed