{"_id":"5d0e948c8ebc3e0a3936f322","slug":"15612366041-moradabad-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल कारोबारी के दोनों बेटे सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साइकिल कारोबारी के दोनों बेटे सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली पुलिस ने कपड़ा व्यापारी की हत्या की वारदात में नामजद आरोपी साइकिल कारोबारी के दोनाें बेटों सहित तीन को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से दो के कब्जे से दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं। पकडे़ गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
सीओ कोतवाली बलराम सिंह ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी राजवीर छावड़ा उर्फ राजा निवासी कोठीवाल नगर और राजेश कपूर के दो बेटे हैं। राजवीर छावड़ा उर्फ राजा मुख्य आरोपी राजेश कपूर का दोस्त है। वह अपने पिता के साथ एक्सपोर्ट का काम संभालता है। जबकि राजेश कपूर के दोनों बेटे पढ़ाई करते हैं। इनमें से एक 11वीं का छात्र है तो दूसरा स्नातक का छात्र है। राजवीर के कब्जे से तमंचा और राजेश के बडे़ बेटे के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि राजेश कपूर के बेटे खुद को नाबालिग बता रहे थे लेकिन उनकी उम्र से संबंधित सर्टिफिकेट नहीं मिल सका है, जिस वजह से उनकी सही उम्र का पता नहीं चल सका है। दोनों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। वह अपनी उम्र से संबंधित सर्टिफिकेट पेश करेेंगे तो ही तय होगा कि वह बालिग हैं या नाबालिग। अगर वह नाबालिग निकले तो उनको न्यायालय के आदेश पर किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा। इस मामले में वांछित आरोपी भारत कपूर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का दावा कारोबारी के बेटे ने भी चलाई गोली
मुरादाबाद। पुलिस का कहना है कि खुशहाल नगर में बृहस्पतिवार को झगड़ा होने के बाद राजेश कपूर के बडे़ बेटे ने भी तमंचे से फायरिंग की है। आरोपी राजवीर छावड़ा उर्फ राजा ने भी गोलियां चलाई थी। करीब छह राउंड फायरिंग की गई थी। जानलेवा हमले में तीन लोगों को गोलियां लगी, ऋषि कत्याल की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये है मामला
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार रात को कोतवाली क्षेत्र के खुशहाल नगर में कपड़ा व्यापारी ऋषि कत्याल, उनके चचेरे भाई प्रतीक और चाचा वीरेंद्र को गोलियां मार दी गई थी। वारदात को रास्ते के विवाद में घर के बाहर खडे़ होकर पड़ोसी को गाली देने का विरोध करना था। जानलेवा हमले में जख्मी ऋषि कत्याल की मौत हो गई जबकि प्रतीक और वीरेंद्र को उपचार के लिए गाजियाबाद स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार है। ऑपरेशन के बाद उनके शरीर से गोलियां निकाल ली गई हैं। इस मामले में ऋषि के चाचा सुभाष ने खुशहाल नगर के ही साइकिल कारोबारी राजेश कपूर, उसके भाई भारत कपूर, राजेश के दो बेटों, बहनोई राजकुमार आहूजा निवासी एमडी, दोस्त राजवीर छावड़ा उर्फ राजा निवासी कोठीवाल नगर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी राजेश को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
खुशहाल नगर में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात
मुरादाबाद। खुशहाल नगर में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे की वहां पर दोबारा विवाद न हो। दोनों पक्ष आस पड़ोस के रहने वाले हैं, ऐसे में दोनों पक्षों के बीच वारदात के बाद तनाव भी है।