फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कार में लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म

कार में लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
कार में लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म
मुरादाबाद। कार में लिफ्ट देकर बिजनौर की एक महिला से पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला को पीली कोठी से कार में बैठाया गया था, वारदात को रामगंगा पुल के पास खेत में अंजाम दिया गया। विरोध करने पर तमंचे से गोली मारने की धमकी दी गई। सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर इस मामले में सिविल लाइन थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार की रात नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात चार जून की है। वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ संभल गई थी। वहां से वापस आते वक्त वह मुरादाबाद में सामान की खरीददारी करने के लिए रुक गई थी। सामान खरीदकर वह पीलीकोठी के पास खडे़ होकर बिजनौर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी कि तभी एक कार वहां आई। कार में बिजनौर के ही पांच लोग कुंदन, तोताराम, गजराम, मुकेश और मन्नू सवार थे। पांचों युवक महिला के जानकार थे, उन्होंने कार में लिफ्ट देने के बहाने महिला को बैठा लिया। कार जब कॉसमॉस अस्पताल के पास पहुंची तो उसे बिजनौर के बजाय अस्पताल के पीछे रामगंगा पुल की तरफ मोड़ लिया गया, महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। कार में ही बंधक बनाकर महिला को रामगंगा पुल के पार खेतों में ले जाया गया। आरोप है कि वहां पर महिला के साथ पांचों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की। इसके बाद महिला को बेसुध हालत में वहां छोड़कर आरोपी भाग निकले। वह किसी तरह आरोपियों के जाने के बाद वहां से वापस कांठ रोड पहुंची और परिवार वालों को मामले की जानकारी दी, सूचना पर परिवार वाले मुरादाबाद पहुंचे। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला सिविल लाइन थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed