फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छात्रा से सामूहि क दुष्कर्म

छात्रा से सामूहि क दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से सामूहि क दुष्कर्म
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली बीए की छात्रा (24) से मदरसा संचालक सहित सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा की अश्लील वीडियो भी बना ली। मामले की शिकायत छात्रा ने एसपी देहात उदय शंकर सिंह से की, एसपी के निर्देश पर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा भोजपुर थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को पैरालाइसिस है। दो साल पहले मदरसा संचालक फुरकान ने छात्रा से हमदर्दी जताते हुए उसको बीए में दाखिला दिलाने और पढ़ाई में मदद करने की बात कही। उसको पीपलसाना में रहने वाले स्कूल संचालक शिवानंद के घर बुलाया। वहां पर मदरसा संचालक फुरकान, शिवानंद, शानू उर्फ शाहनवाज, मोहम्मद गौस उर्फ गुड्डू, फुरकान और दो अज्ञात लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना ली और उसको वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने छात्रा का दो साल तक शारीरिक शोषण किया। इस वजह से छात्रा दो बार गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात करवा दिया। छात्रा ने बताया कि वह अपनी इज्जत की खातिर चुप रही। 25 मई और 30 मई को छात्रा के पास फुरकान ने फोन कर कहा कि छोटी बहन को भी वह उनके हवालेे करे वरना वह उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। छात्रा ने इंकार किया तो दो जून को छात्रा के पास एक कोरियर भेजा गया। जिसमें एक सीडी थी, जिसे उसने चलाकर देखा तो उसमें छात्रा के साथ फुरकान दुष्कर्म करता हुआ दिखा। छात्रा का कहना है कि आरोपियों ने पहले उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी अब वह बदनामी का डर दिखाकर उसकी बहन की जिंदगी बर्बाद करना चाह रहे हैं। इस वजह से आरोपियों ने शिवानंद की पत्नी सीमा से उसके पास कोरियर भिजवाया है। इस मामले में छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



‘ छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आठ लोगों पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपियों के घर दबिश दी गई लेकिन वह भागे हुए हैं, जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। छात्रा का मेडिकल परीक्षण और उसके बयान लेने की कार्यवाही की जा रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

उदय शंकर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed