फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हत्याआरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठा आरटीआई कार्यकर्ता का परिवार

हत्याआरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठा आरटीआई कार्यकर्ता का परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
हत्याआरोपी सपा नेता  की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठा  आरटीआई कार्यकर्ता का परिवार
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। आरटीआई कार्यकर्ता कासिम सैफी को इंसाफ दिलाने के लिए उसके परिवार वालों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। हत्यारोपी सपा नेता हारून सैफी की गिरफ्तारी की मांग की गई और जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है।
विज्ञापन

कासिम हत्याकांड में हत्यारोपी पूर्व प्रधान और सपा नेता हारून सैफी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कासिम सैफी का पूरा परिवार सोमवार को जिलाधिकारी और एसएसपी के कार्यालय के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। आरटीआई कार्यकर्ता की पत्नी गुलहाशमीन, उसकी मां नसीमा, पिता साबिर हुसैन, भाई शाकिर हुसैन ने बताया की कासिम सैफी की अपहरण और हत्या को करीब पांच माह बीत चुके हैं। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया था, फिर भी हत्यारोपी सपा नेता को गिरफ्तार नहीं किया गया। विवेचना के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। भूख हड़ताल के चलते कासिम सैफी की मां नसीमा बेगम की हालत बिगड़ गई। देर शाम एसपी सिटी अंकित मित्तल धरना एवं भूख हड़ताल खत्म करवाने पहुंचे, लेकिन कासिम का परिवार नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed