फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कारोबारी पर जानलेवा हमला

कारोबारी पर जानलेवा हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी पर जानलेवा हमला
मुरादाबाद। मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र में ऊंचा टीला के पास रविवार रात एक कारोबारी पर चार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। तमंचे की बट से पीटने के बाद हमलावरों ने कारोबारी को गोली मार दी। गोली कारोबारी के हाथ में लगी है। हमले में कारोबारी का दोस्त बाल-बाल बचा। भीड़ को एकजुट होता देख हमलावर वहां से भाग निकले। घायल को उसका दोस्त लेकर साईं अस्पताल पहुंचा। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि वह हमलावरों में से दो को पहचानते हैं। देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर ऊंचा टीला के पास रहने वाले शाने आलम (30) का करूला में निकल का प्लांट है। वह रविवार की रात को करीब 11 बजे अपने दोस्त मोहम्मद रियाज के साथ घर के पास सड़क पर खडे़ थे। रियाज ने बताया कि अचानक बाइक पर सवार करीब चार हमलावर आए। उन्होंने शाने आलम पर तमंचा तान दिया, उनको गोली मारने की कोशिश की तो शाने आलम उनसे भिड़ गए। इस दौरान गोली चली जो कि शाने आलम के दाहिने हाथ में लगी है। सिर पर भी तमंचे की बट से हमला किया गया, रियाज भी आरोपियों से भिड़ गया। खुद को घिरता देख आरोपी वहां से भागे। इस हमले में जख्मी शाने आलम को रियाज ने आसपास के लोगों की मदद से सांई अस्पताल में पहुंचाया। कारोबारी ने दो लोगों को पहचानने का दावा किया है लेकिन हमले की वजह नहीं बताई। एसएचओ विकास सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद के बाद गोली चली है। लेकिन अभी तक विवाद की वजह साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed