{"_id":"5cf19093bdec220717716ea3","slug":"155933510520-moradabad-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक हाईवे पर जलता रहा ट्रक, लपटें देख सहमे वाहन चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक घंटे तक हाईवे पर जलता रहा ट्रक, लपटें देख सहमे वाहन चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे में हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक सवार को कुचलने के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन बाइक ट्रक के नीचे फंस गई जो कि घिसटती चली गई। करीब 50 मीटर दूर जाकर स्पार्किंग की वजह से पहले बाइक फिर ट्रक में आग लग गई। चालक ने ट्रक रोका लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, चालक और परिचालक ट्रक से कूदकर भागे। कुछ ही सेकेंडों में ट्रक आग का गोला बन गया और उसकी लपटें आसमान को छूने लगी, जिसे देख हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक सहम गए।
हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मूंढापांडे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचित किया और आग की चपेट में अन्य वाहन चालक न आएं, इसकी वजह से रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। आधे घंटे इंतजार करने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और आधे घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब दस बजे ट्रक और बाइक में लगी आग को बुझाया जा सका है। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोके जाने से जाम लग गया। जाम में बरेली, रामपुर की ओर से मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड के रास्ते दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक फंस गए। आग बुझने के बाद दोबारा वाहनाें की आवाजाही शुरू हुई तो पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया है। रात 11 बजे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी है। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि हादसे के वक्त दोनों वाहन रामपुर की ओर से आ रहे थे। ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ट्रक चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है।
अफवाह फैली .. ट्रक के नीचे जल रही है महिला
मुरादाबाद। आग लगने के बाद अफवाह फैली की बाइक पर दो लोग थे, जिनमें से एक महिला भी है। ये महिला ट्रक के नीचे ही फंस गई है और आग की चपेट में आ गई है। पुलिस को भी बताया गया कि ट्रक के नीचे एक महिला जल रही है। जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी सकते में पड़ गए। दमकल की टीम द्वारा तेजी से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन जब आग बुझी तो पता चला की महिला के जलने की सूचना अफवाह है। एसएचओ ने बताया कि बाइक पर एक ही व्यक्ति मौजूद था, जिसकी हादसे में मौत हो गई है।