फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ईद की खरीदारी करने जा रही महिला से पर्स लूटा, तीन गिरफ्तार

ईद की खरीदारी करने जा रही महिला से पर्स लूटा, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
ईद की खरीदारी करने जा रही महिला से पर्स लूटा, तीन गिरफ्तार
मुरादाबाद। मझोला में गुलाब रिसोर्ट के पास एक महिला से बाइक सवार तीन युवकों ने पर्स लूट लिया। महिला ईद की खरीददारी के लिए भाई के साथ बाजार जा रही थी। मझोला पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर महिला का पर्स भी बरामद कर लिया है। शुक्रवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा में रहने वाली मेहताब जहां ने बताया कि वह बुधवार की शाम को अपने फुफेरे भाई असलम के साथ बाइक पर बैठकर ईद की खरीददारी करने बाजार जा रही थी। जब गुलाब रिसोर्ट के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और ओवरटेक कर असलम से बाइक रुकवा ली। आरोप है कि तीनों युवकों में से एक ने महताब से पर्स छीन लिया, मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान बाइक से महिला और उसका भाई गिर गए और चोटिल हो गए। तीनों आरोपी पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में साढे़ ग्यारह सौ रुपये और आधार कार्ड रखा था। महिला ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। इस संबंध में मझोला पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपियों के बताए गए हुलिए और बाइक के नंबर के आधार पर बृहस्पतिवार देर रात तीनों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि पकडे़ गए तीनों आरोपी विष्णु, केशव निवासी चिड़ियाटोला और अमित निवासी गायत्री नगर हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, मेहताब का पर्स और पांच मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed