फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पूर्व दर्जा राज्यमंत्री की वाहन दुर्घटना में घायल बेटी की मौत

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री की वाहन दुर्घटना में घायल बेटी की मौत

Tue, 27 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री की वाहन दुर्घटना में घायल बेटी की मौत
चंदौसी। सपा सरकार में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) रहे प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू की बड़ी बेटी संगीता यादव एक पखवाड़ा पूर्व नोएडा में वाहन दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिसकी सोमवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका शव गांव लाया गया है जिसका अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह आठ बजे राजघाट पर होगा।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के ईसमपुर डांडा गांव निवासी प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू यादव की पांच संतानों में से सबसे बड़ी बेटी संगीता यादव (32) का विवाह 2005 में जैतोरा गांव निवासी जितेंद्र यादव (यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक) के साथ हुआ था। जो पति के साथ नोएडा में ही रहती थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि दस नवंबर की शाम को करीब सात बजे घर के निकट ही मंदिर पर पूजा करने गई थी, मंदिर से बाहर निकलते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब से लेकर अब तक लगातार उसका दिल्ली व नोएडा के बड़े हास्पिटलों में उपचार कराया जा रहा था लेकिन सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे सर गंगाराम हास्पिटल में मौत हो गई जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार को संगीता यादव के शव को बबराला स्थित मकान पर लाया गया। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि संगीता का अंतिम संस्कार राजघाट पर होगा। सुबह आठ बजे बबराला से अंतिम यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed