{"_id":"5bf072abbdec226d0679db5d","slug":"154248470214-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को वर्क वीजा के नाम पर थमाया टूरिस्ट वीजा, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को वर्क वीजा के नाम पर थमाया टूरिस्ट वीजा, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक आरोपी के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी ने पीड़ित से वर्क वीजा के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लेकर टूरिस्ट वीजा लगा कर दुबई भेज दिया था। किसी तरह वापस भारत आए पीड़ित ने आरोपी से दी गई रकम मांगी तो गालीगलौज का भगाया।
क्षेत्र के गांव चौधरपुर हमीरपुर निवासी दिलशाद के यहां आरोपी आबिद का आना जाना था। पीड़ित कपड़े सिलाई का काम कर अपनी गुजर-बसर करता है। आरोपी ने पीड़ित से सिलाई के काम में दुबई में भिजवाने के लिए कहा जिसमें आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये वर्क वीजा खर्च बताया।
इधर-उधर से एकत्र कर आरोपी को डेढ़ लाख रुपये की रकम सौंप दी। 8 दिसंबर 2016 को आरोपी ने दिल्ली बुलाकर कार्य का टेस्ट कराया जिसमें काम सही मिलने पर सिलेक्शन होने की क्लीन चिट दे दी गई। 3 जनवरी 2017 को आरोपी ने दुबई भेज दिया।
विज्ञापन
दुबई पहुंचने पर पीड़ित को ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा डेढ़ लाख रुपये की रकम हड़प धोखा धड़ी कर वर्क वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा लगा कर भेज दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर धोखाधड़ी की तहरीर दी। तहरीर पर कार्रवाई नहीं होने का न्यायालय पहुंच गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज की है।