{"_id":"5bc4e52fbdec2269ba10ba3a","slug":"15396303544-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार नहीं मिली तो टीटीआई ने किया शादी से इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में कार नहीं मिली तो टीटीआई ने किया शादी से इनकार
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। कन्या पक्ष के लोग जब लगुन चढ़ाने के लिए वर पक्ष के दरवाजे पर चंदौसी पहुंचे तो वहां ताला लगा था। रेलवे में टीटीआई के परिवार ने चार पहिया वाहन नहीं देने पर लगुन चढ़वाने से साफ इनकार कर दिया। कन्या पक्ष के लोगों ने कोतवाली जाकर टीटीई व उसके परिवार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने टीटीई को मंगलवार को बुलाया है।
बदायूं जिले के बिल्सी थाने के अंमियापुर गांव निवासी मुरारी लाल कश्यप ने बेटी की शादी चंदौसी रेलवे कालोनी निवासी यात्रा टिकट निरीक्षक ओमप्रकाश कश्यप के पुत्र बोबी के साथ जुलाई में तय की थी। चार जुलाई को लड़की की गोदभराई की रस्म भी अदा हो गई। इसमें यथा संभव दान दक्षिणा दी गई। इसके बाद वर पक्ष ने ही तारीखों की अंतिम रूप दिया, जिसमें 15 अक्तूबर को लगुन चढाने की व 25 जनवरी-2019 को शादी की तिथि तय की गई। इसके बाद लगातार दोनों पक्षों में बातचीत भी होती रही। अब 1.69 लाख व्यय हो गए। लगुन में तीन लाख रुपये सहित कई सामान व जेवर बताया गया था, वह सभी खरीद लिया गया। लेकिन जब निर्धारित तिथि पर लगुन चढ़ाने पहुंचे तो पहले रिश्तेदार के यहां आए। उसके बाद टीटीआई परिवार को सूचना भेजी तो पता चला कि उनके घर पर ताला पड़ा है। पड़ोसियों ने बताया कि टीटीआई ड्यूटी पर हैं, परिजन कहीं चले गए हैं क्योंकि उन्होंने लगुन में चार पहिया गाड़ी लेने के बात बिचौलिये के माध्यम से कहलवाई थी लेकिन चार पहिया गाड़ी देने में कन्या पक्ष ने असमर्थता जाहिर कर दी थी। क्योंकि शादी तय करते समय वर पक्ष ने ऐसी कोई मांग नहीं रखी थी। मुरारी लाल ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने एक बार दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर बातचीत करने के लिए मंगलवार की सुबह को वर पक्ष को बुलाया है।
दहेज में कार नहीं मिली तो टीटीआई ने किया शादी से इनकार
बदायूं के कन्या पक्ष के लोग लगुन चढ़ाने पहुंचे तो वर पक्ष के घर ताला लगा मिला
अमर उजाला ब्यूरो