फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एक क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस मिला, छह गिरफ्तार

एक क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस मिला, छह गिरफ्तार

Fri, 12 Oct 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
एक क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस मिला, छह गिरफ्तार
चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने शहर के एक मोहल्ले से एक क्विंटल गोवंशीय पशु के मांस के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग घर के अंदर गोवंशीय पशु को काट रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर मिला एक क्विंटल गोमांस व उपकरण अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

गुुरुवार की सुबह कोतवाली पुलिस को एफआर रोड पर गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस बेचने सूचना मिली। पुलिस प्रशासन गोवंशीय पशुओं को काटने से रोकने के लिए काफी सतर्कता बरत रहा है। इस पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मोहल्ले के एक घर के सामने पहुंचे, जिस पर टाट का पर्दा पड़ा था। पर्दा हटाकर देखा तो आंगन में कुछ लोग कुल्हाड़ी व छुरियों से मांस काट रहे थे। बीच में मांस के अवशेष पड़े थे।
विज्ञापन

गोवंशीय मांस होने पर मौके पर मौजूद सभी छह लोगों पकड़ लिया। पूछने पर पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम रिजवान, गौसे आलम, इसरार, इमरान निवासी मोहल्ला नखासा, फाजिल, शरीफ निवासी मुहल्ला जारई गेट बताया। पुलिस मौके से एक क्विंटल गोवंशीय पशु के मांस समेत कुल्हाड़ी, छुरी आदि बरामद कर कोतवाली ले आई। मौके पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जितेंद्र कुमार को मांस के परीक्षण के लिए बुलाया गया। उन्होंने परीक्षण के बाद मांस को गोवंशीय पशु का होने का दावा किया और उसका सैंपल लिया। इसके बाद मांस को जमीन में दबा दिया गया। जबकि पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूूनी कार्रवाई की है। दिन में छापेमारी के दौरान लक्ष्मण गंज आदि में मीट की दुकानें आननफानन में बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed