फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शराब पीकर आने पर परिजन नाराज हुए तो कर ली आत्महत्या

शराब पीकर आने पर परिजन नाराज हुए तो कर ली आत्महत्या

Fri, 12 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर आने पर परिजन नाराज हुए तो कर ली आत्महत्या
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में एक चालीस वर्षीय किसान ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर उसकी तलाश की गई तो उसका शव फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजनों ने उसका बिना पुलिस को सूचना दिए आननफानन में अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना व गांव निवासी कुंवरपाल (40) बुधवार की रात शराब पीकर अपने घर पहुंचा था। शराब पीकर घर आने पर भाई ने नाराजगी जाहिर की जिससे क्षुब्ध होकर रात को किसी समय घर से निकल गया। परिजनों को रात को पता नहीं चला सुबह को बिस्तर पर उसे ना पाकर परिजन बेचैन हुए। उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ लोगों ने जानकारी दी कि उसका शव पाकड़ के पेड़ पर लटका है। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और घर ले आए। वह आए दिन शराब पीकर घर में शोरशराबा करता रहता था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना ही दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed