फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो भाइयों ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

दो भाइयों ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Tue, 18 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
दो भाइयों ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महीने भर पहले खेत पर शौच करने गई महिला को पकड़कर गांव के ही दो भाइयों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करते समय उसका वीडियो भी बना लिया। जिसे दिखाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। वीडियो को नेट पर अपलोड करने की धमकी देकर सत्तर हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दे दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी तो सोमवार को महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव की महिला का आरोप है कि वह एक महीने पहले खेत पर शौच करने गई थी। तभी उसके गांव के ही दो भाई रास्ते में मिले। दोनों ने महिला को पकड़ लिया। शस्त्रों से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो फुटेज भी बना लिया। इसके बाद वीडियो को दिखाकर दोनों भाइयों ने कई बार महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देते हुए 70 हजार रुपये भी ले लिए। 10 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे दोनों महिला के घर पहुंच गए। महिला से खींचतान करने लगे। उसी समय महिला का पति आ गया। तब महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए चंदौसी कोतवाली पहुंची लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने चंदौसी कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed