फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   करंट लगने से मरे युवक मामले में एसडीओ तथा जेई के विरुद्ध रिपोर्ट

करंट लगने से मरे युवक मामले में एसडीओ तथा जेई के विरुद्ध रिपोर्ट

Sun, 12 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से मरे युवक मामले में एसडीओ तथा जेई के विरुद्ध रिपोर्ट
टांडा। क्षेत्र के ग्राम करखेड़ी में छत पर बरसाती डालते समय करंट लगने से युवक की मौत होने पर उसके पिता की ओर से बिजली विभाग के एसडीओ तथा अवर अभियंता के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि क्षेत्र के ग्राम करखेड़ी निवासी विनय शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा शुक्रवार को बारिश के कारण अपनी छत पर बरसाती डालने गया था। तभी मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन की चपेट में आने से युवक की झुलसने से मौत हो गई थी। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया था। इसके बाद कोतवाल जीत सिंह ने समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया तथा रिपोर्ट दर्ज होने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक के पिता राधे श्याम पुत्र नन्हुमल की ओर से एसडीओ सुमित कुमार यादव तथा अवर अभियंता इकरार अहमद के विरुद्ध तहरीर दी जिसमे ंआरोप है की बिजली विभाग द्वारा नियम विरुद्ध गॉव के मकानों में एंगल लगा कर 11 हजार की हाईटेंशन डाल दी गई। लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों द्वारा लगाकर लिखित में मांग के बाद भी विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। इससे एक वर्ष पूर्व ग्राम के ही राजीव पुत्र किशनलाल की मृत्यु करंट लगने से हो चुकी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed